Kendriya Vidyalaya Teacher केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति दोनों भारत सरकार द्वारा संचालित प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थान है जो स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए जाने जाते हैं। यह दोनों विद्यालय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत होते हैं और यह आवासीय विद्यालय होते हैं। वर्तमान में भारत में लगभग 1250 से अधिक केंद्रीय विद्यालय एवं 650 से अधिक जवाहर नवोदय विद्यालय कार्यरत है। और सरकार द्वारा समय-समय पर इन विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाती है ताकि शिक्षा व्यवस्था अच्छी तरीके से बनी रहे।
वर्तमान में मिली नई जानकारी के अनुसार बता दे कि देश के विभिन्न केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालय में 12000 से अधिक रिक्त पदों पर शिक्षक भर्ती का आयोजन कराया जाएगा। यह जानकारी सरकार द्वारा दी गई है जिसके अनुसार एनसीईआरटी में 146 और एनसीटीई में 60 पद रिक्त है इसके अलावा और स्थाई रूप से संविदा के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति जारी है। तथा देशभर में विभिन्न कार्यरत नवोदय एवं केंद्रीय विद्यालय में वर्तमान में लगभग 12000 से अधिक रिक्त पद है जिसे सरकार द्वारा जल्द ही भरा जाना प्रस्तावित है इसके लिए केंद्र सरकार के शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी द्वारा राज्यसभा में लिखित रूप से जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालय शिक्षक भर्ती लेटेस्ट अपडेट
वर्तमान में काफी युवा कैंडिडेट केंद्र सरकार की नौकरी लेना चाहते हैं और खास करके शिक्षक बनना चाहते हैं तथा केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालय शिक्षक भर्ती का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं उनके लिए खुशखबरी है और इन शिक्षक पदों पर जल्द ही प्रति का आयोजन कराया जाएगा। शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी द्वारा बताया गया है कि केंद्रीय विद्यालय संगठन में 7765 पद और नवोदय विद्यालय समिति में 4323 रिक्त पद है उनके लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया का आयोजन करवाया जाएगा। वर्तमान में सेवानिवृत्ति, इस्तीफा, पद स्थानांतरण इत्यादि के कारण विद्यालय में कर्मचारियों की संख्या काफी कम हो गई है और इन पदों की पूर्ति हेतु प्रति प्रक्रिया लगातार चल रही है और जल्द ही ऑफिशल नोटिफिकेशन अलग-अलग राज्यों एवं जिलों के अनुसार जारी किया जाएगा।
शिक्षा राज्य मंत्री द्वारा यह भी बताया गया है कि शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलने के लिए अस्थाई तौर पर संविदा शिक्षकों की नियुक्ति का भी प्रावधान रखा गया है। और सरकार द्वारा सभी रिक्त पदों को भरने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं जिसके कारण देश में केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जा सके।
वैकेंसी से संबंधित अन्य जानकारी
केंद्रीय विद्यालय संगठन एवं नवोदय विद्यालय समिति द्वारा भर्ती का आयोजन अपने संबंधित समिति एवं संगठन की ओर से करवाया जाएगा। इन विद्यालय में शिक्षक पदों का चयन अस्थाई तौर पर किया जाएगा और इन पदों के लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं होगा और निर्धारित किए गए पात्रता मापदंडों को पूरा करने वाले कैंडिडेट्स की मेरिट सूची निकालकर उनका चयन होगा और अंतिम में उन्हें साक्षात्कार के आधार पर नियुक्ति मिलेगी।
I want to apply for Hindi teacher